
- मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन ने उप विकास आयुक्तों एवं पोस्ट ऑफिस पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
- आपसी समन्वय स्थापित कर रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन अविलंब सुधारने का दिया निर्देश
Ranchi: मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन ने मनरेगा के तहत रिजेक्टड ट्रांजेक्शन में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए ससमय श्रमिकों का भुगतान सुनिश्चित करवाने को लेकर राज्य के सभी उप विकास आयुक्त एवं पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की.
बैठक में मनरेगा आयुक्त ने सबसे पहले राज्य में मनरेगा के तहत रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन संबंधित जानकारी ली एवं राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों को पोस्ट ऑफिस से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रिजेक्टड ट्रांजेक्शन संबंधित जितने भी मामले हैं उसे अविलंब सुधारने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें :नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, जो अधिकारी अब संपत्ति का नहीं देंगे ब्यौरा उनपर दर्ज होगी FIR
बैठक के दौरान उन्होंने वैसे रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन जिसे पोस्ट ऑफिस के द्वारा मैनुअली कर दिया है, उसकी सूची एक सप्ताह के अंदर सभी जिलों में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया.

मनरेगा आयुक्त ने सभी उप विकास आयुक्त एवं पोस्ट ऑफिस के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 16-17 से पूर्व जितने भी रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन लंबित हैं, आपकी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रीजेनरेट करना सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें : हो जायें सावधानः रिम्स में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, आइसीयू में सात मरीज
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा ग्रामीण श्रमिकों के लिए आर्थिक स्वावलंबन का आधार है. ऐसे में अगर एक भी श्रमिक जो मनरेगा से संचालित योजनाओं में काम किया है और उसे मजदूरी का भुगतान नहीं हो यह काफी गलत होगा.
मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन के द्वारा सभी उप विकास आयुक्तों एवं पोस्ट ऑफिस के पदाधिकारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने एवं श्रमिकों को उनका हक मिले, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में राज्य के सभी उप विकास आयुक्त एवं पोस्ट ऑफिस के पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : बिहार STET माध्यमिक शिक्षकों की 37447 सीटों के लिए 80 हजार अभ्यर्थी पास




