
Patna: जिले में एक पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू दिखाकर किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है. इस घटना में किशोरी ने एक युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. अब पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी.
घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू का भय दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने टीपू नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है. नाबालिक ने बताया है कि वह अपने चाचा के साथ घर में थी. परिवार के अन्य सदस्य नानी के यहां गए थे. टीपू पड़ोसी है इसलिए इस बात कि जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर बुधवार रात करीब नौ बजे टीपू उसके घर पहुंच गया और दरवाजा खटखटाने लगा. टीपू को जानती थी इसलिए उसने कारण पूछने के लिए दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खोलते ही धड़धड़ाते हुए घर में घुस गया. जब तक कुछ समझ पाती उसने मुंह दबा दिया. फिर चाकू की नोके पर जबरदस्ती छत पर ले गया. वहां उसने रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद उसने धमकी दी कि मुंह खोला तो जान से मार डालेंगे.
इसे भी पढ़ें: पटना में मिठाई खा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
किशोरी ने बताया कि किसी तरह हिम्मत करके उसने घटना की जानकारी मोबाइल से अपने परिवार के लोगों को दी. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सदमें में आ गए. आनन-फानन में घर पहुंचे. इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और टीपू के खिला केस दर्ज कराया.




