
Patna : पटना हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. जबकि कोर्ट ने गुरुवार को अपने आदेश में सशरीर कोर्ट में पेश होने को कहा था, लेकिन वे आज भी पेशी के लिए नहीं पहुंचे. इसके बाद कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पटना हाईकोर्ट ने बिहार, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के डीजीपी को सुब्रत राय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी.
इसे भी पढ़ें : JHARKHAND: पूजा सिंघल तो गयीं, अब ABC की है बारी !




