
Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार शाम को पटना आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. पटना एयरपोर्ट से लेकर विधान सभा जाने वाला रास्ता हो या फिर समारोह स्थल या इसके चारों तरफ के आसपास का एरिया, हर जगह कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं. इसके लिए 250 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस अफसर और 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है. समारोह स्थल के साथ ही आसपास के एरिया में डॉग और बम स्क्वायड की टीम लगातार जांच कर रही है. 2013 की आतंकी घटना को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन स्टेशन पर भी चौकसी बरती जा रही है. स्टेशन के कोने-कोने को रेल पुलिस की टीम खंगाल रही है. यहां भी डॉग स्क्वायड की टीम तैनात है.
इसे भी पढ़ें: Rims के 300 जूनियर डॉक्टरों को नहीं मिला कोविड इंसेंटिव, आंदोलन की तैयारी
जैसे ही प्रधानमंत्री का आगमन पटना एयरपोर्ट पर होगा, उस वक्त 10 रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो जाएगी. आने-जाने के लिए लोगों को बदले हुए रूट का इस्तेमाल करना होगा. खासकर एयरपोर्ट जाने और वहां से आने के लिए बेली रोड पर डुमरा पुलिस चौके के बगल के रास्ते का इस्तेमाल करना होगा. यह बदली हुई व्यवस्था प्रधानमंत्री के वापस एयरपोर्ट लौटने तक रहेगी. हालांकि, इस बदली हुई व्यवस्था से एम्बुलेंस और इमरजेंसी सर्विस की गाड़ियों के आने-जाने की छूट रहेगी. जिनके पास कार्यक्रम का पास रहेगा, उन्हें ही विधानसभा की तरफ जाने दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : शहर में अवैध एलपीजी और गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़, 159 सिलेंडर जब्त




