
Patamda : बोड़ाम के भादूडीह के रहने वाले झागू हांसदा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए थे. सड़क पर लहूलुहान व बेहोशी की हालत में मिले झागू को हलुदबनी ओपी प्रभारी गोपाल कुमार ने घटना के कुछ ही देर बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. शनिवार की सुबह इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. झागू हांसदा के बड़े बेटे बुधराई हांसदा ने बताया कि उनके पिताजी की उम्र करीब 50 वर्ष थी. वे कल शाम को पैदल ही घर लौट रहे थे. अज्ञात वाहन ने उन्हें मार दिया था. बोड़ाम के जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया. विधायक मंगल कालिंदी से मुआवजे को लेकर भी बातचीत की. विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे पहल करेंगे. झागू के 3 पुत्र हैं.
इसे भी पढ़ें- पत्नी दो साल में आइएएस नहीं बन सकी, ससूराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर लिया कोर्ट का सहारा




