
- आरक्षण लागू करे सरकार : जयप्रकाश वर्मा
Ranchi: पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा, रांची महानगर का सम्मेलन रविवार को धुर्वा के सेक्टर चार स्थित विश्वकर्मा स्कूल के सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा थे. कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विचारों को रखा.
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार पिछड़ों को नौकरियों में 36 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा नहीं करती है, तो झारखंड के 56 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा. प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि सभी प्रमण्डलों में सम्मेलन करने के उपरांत रांची मे महा रैली की जाएगी. “आरक्षण लागू नहीं तो वोट नहीं” पिछड़ों का नारा होगा.
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने भी सरकार को आगाह किया कि अपने घोषणा के अनुरूप जल्द से जल्द पिछड़ों को 36 प्रतिशत आरक्षण देने का काम करें अन्यथा पिछड़े अपनी ताकत को खूब समझते हैं. चट्टानी एकता के साथ आने वाले चुनाव में वैसे लोगों को सबक सिखाएंगे.
वरीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि यदि सरकार पिछड़ों की मांग नहीं मानती है तो आंदोलन उग्र होता चला जाएगा और निरंतर चलेगा. आने वाले समय में सभी प्रमंडलो में सम्मेलन कराने की तैयारी जोरों पर है. सरकार पिछड़ों की मांगों को जल्द से जल्द माने और जनसंख्या के आधार पर 36 प्रतिशत आरक्षण लागू करे. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह ने भी आरक्षण की मांग पर बात रखी.
इस अवसर पर रियाडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, प्रोफेसर प्रेम सागर केसरी, महिला समाज सेवी अनीता यादव एवं अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया. महानगर मोर्चा के कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय महतो एवं संचालन विक्रांत विश्वकर्मा ने किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मंडल राजनाथ सिंह, राजेंद्र कांत महतो, सुबोध कांत , शेखर प्रसाद सिंह पार्षद विजय लक्ष्मी सोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
इस अवसर पर सत्येंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, दिनेश शर्मा, कुंज मोहन साहू, बैजनाथ ठाकुर, सीता राम ओहदार, विष्णु देव यादव, सुनील कुमार, राज किशोर शर्मा, भीम शर्मा, रविकांत शर्मा मोहन बावरी , सत्येंद्र शर्मा , राहुल कुमार चौरसिया , इंद्रदेव दांगी योगेंद्र पटेल गीता देवी सुनील कुमार महतो सहित काफी संख्या में मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार शर्मा ने किया. उक्त जानकारी विक्रांत विश्वकर्मा ने दी.




