JharkhandLead NewsRanchi

तीन साल से जमे पंचायत सचिवों का होगा तबादला, सूची हो रही तैयार

Ranchi: तीन साल से जमे पंचायत सचिवों का तबादला किया जायेगा. पंचायती राज निदेशक के निर्देश के बाद अधिकांश जिलों ने इसकी तैयारी की जा रही है. झारखंड पंचायत सचिव नियुक्ति, सेवाशर्त एवं कर्तव्य नियमावली  संशोधित 2014 में इसका प्रावधान है. इसके आलोक में पंचायत सचिवालय में तैनात पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया जायेगा. हालांकि, इस संबंध में चार सितंबर 2023 को भी पंचायती राज विभाग की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया था, लेकिन विभाग को अपेक्षित कार्रवाई की सूचना नहीं दी गयी. ऐसे में एक बार फिर से पंचायती राज विभाग ने उपायुक्तों व जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान में जमे पंचायत सचिवों की सूची तैयार करें ओर स्थापना की बैठक कर उनका तबादला करें. मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवों की सूची तैयार कर जिला के दूसरे पंचायतों में ही उनका स्थानांतरण किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: अबुआ आवास योजना के छूटे आवेदनों की अब 9 जनवरी तक होगी ऑनलाइन प्रविष्टि

Related Articles

Back to top button