JharkhandRanchiTOP SLIDER

झारखंड में पंचायत चुनाव अप्रैल के अंत तक संभव

झारखंड सरकार ने शुरू की तैयारी

Ranchi: झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल महीने के अंत तक होने की संभावना जतायी जा रही है. राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है.

झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति की फाइल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पहुंचा दी गयी है. पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति को आवश्यक बताते हुए मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है.

कोरोना और लॉकडाउन के कारण राज्य में नियत समय (नवंबर, दिसंबर 2020) में पंचायत चुनाव नहीं हो सका, इस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पंचायती व्यवस्था स्वतः विघटित हो गयी. इसके बाद राज्य सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था के संचालन की खातिर छह माह के लिए कार्य समिति का प्रावधान किया है.

राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बाद चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट का प्रकाशन और अन्य प्रक्रिया के लिए 90 दिनों का समय लगता है, इसलिए अप्रैल 2021 के अंत तक चुनाव कराया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के 10 हजार शिक्षकों का वेतन रोकने का फरमान

Related Articles

Back to top button