
Ranchi : कल्याण सचिव केके सोन ने राज्य के बाहर की बी.एड. संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए बी.एड. की पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल खोलने का आदेश दिया है. विद्यार्थी 30 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं.
बता दे की कोविड-19 महामारी के कारण बी.एड. सत्र के अनियमित रहने एवं नामांकन प्रक्रिया में विलंब होने के फलस्वरूप शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए झारखण्ड राज्य के बी.एड. संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पहले ही खोल दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :स्वतंत्रता दिवस पर ‘गुमनाम’ नायकों का सम्मान करेगी सरकार, बिरसा मुंडा और तेलंगा खड़िया सहित 146 के नाम
प्री मैट्रिक के कक्षा 01 से 10 तक के स्टूडेंट्स को भी जल्द दी जाए छात्रवृत्ति
विभाग ने कक्षा 01 से 10 तक के छात्र छात्राओं को भी जल्द से जल्द शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छत्रवृत्ति के भुगतान के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में कल्याण विभाग के अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा ,कल्याण विभाग के अधिकारियों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने को कहा है.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : बिल्डर्स को हर 3 महीने पर बताना होगा, क्या है प्रोजेक्ट का स्टेटस
पोस्ट मैट्रिक के लिए भी समयबद्ध हो कार्रवाई
पोस्ट मैट्रिक में राज्य के अन्दर और राज्य के बाहर के संस्थानों में राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए भी 30 सितम्बर तक आवेदन लिए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :पलमा से गुमला फोरलेन हाईवे का काम हुआ ठप, रैयत मांग रहे अधिक मुआवज, ट्रेजरी में पड़े हैं 183 करोड़
संस्थाओं के पंजीकरण और पुनर्नवीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई
साथ ही, ई कल्याण पोर्टल पर नए शैक्षणिक संस्थानों के पंजीकरण और पंजीकृत संस्थाओं के पुनर्नवीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2021 को भी बढ़ा कर 31 अगस्त 2021 कर दी गयी है.
सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रीवांस रिड्रेसल
विभाग ने यह भी कहा है कि छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग समुदाय के स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की शिकायत होने पर वे आसानी से सूचना दे सकें इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रीवांस रिड्रेसल सेल शुरू किया जा रहा है. जिला स्तर पर सभी क्षेत्रीय अधिकारी भी छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई करेंगे और कठिनाई दूर करेंगे.
इसे भी पढ़ें :बिहार में तेजी से कोरोना को मात दे रहे मरीज, अब सिर्फ 263 बचे




