
Vivek Sharma
Ranchi : जो लोग बिल्डर्स द्वारा प्रोजेक्ट में देरी करने से परेशान हैं उनके लिए खुशखबरी है. अब राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में अब अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर्स को अब मुस्तैदी से काम करना होगा. वहीं प्रोजेक्ट में देरी का बहाना बनाकर ग्राहकों को ठगने का काम नहीं कर सकेंगे. चूंकि झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (झारेरा) बिल्डर्स की मनमानी पर रोक लगाने को लेकर सख्त हो गया है.
वहीं अपार्टमेंट में फ्लैट बनाने से लेकर बुकिंग और बिक्री तक की पल-पल की जानकारी देने का नियम बनाया गया है. इसके तहत बिल्डर को हर क्वार्टर में बताना होगा कि प्रोजेक्ट का क्या स्टेटस है. इसके बाद ही वे काम जारी रख सकेंगे. वहीं अपडेट नहीं देने पर उनपर एक्शन लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :डिलिवरी लेने पहुंचा Zomato ब्वॉय से होटल संचालक ने की मारपीट,केस दर्ज
रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा फाइन
रेरा की ओर से सभी बिल्डर्स को नोटिस जारी कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दे. साथ ही यह भी बताना होगा कि प्लॉट की क्या स्थिति है. अगर कहीं अपार्टमेंट बनाया जा रहा है तो उसकी स्टेटस भी बताए कि अबतक क्या काम हुआ है. इन सबके अलावा अगर तीन-तीन महीने पर बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं देता है तो रेरा उसपर रेरा एक्ट 2016 के सेक्शन 59/61 के तहत फाइन लगाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मचा रहा तांडव, अब तक 5 की मौत
रेरा में रजिस्टर्ड है 704 प्रोजेक्ट
रेरा के तहत झारखंड में किसी भी प्रोजेक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. जिसके लिए बिल्डर ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है. अबतक रेरा में ऑफलाइन 589 और ऑफलाइन 115 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड है. इसके अलावा 75 प्रोजेक्ट्स को रेरा ने पेपर अपडेट नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिया है. जिससे साफ है कि रेरा किसी भी हाल में अब रियायत देने के मूड में नहीं है.
इसे भी पढ़ें :नीलांबर पीतांबर की अमर कहानी
ये देनी है रेरा को जानकारी
-प्लाट और अपार्टमेंट का टाइप, बुकिंग की अपडेट
-गैराज बुकिंग की अपडेट
-काम करने के लिए जरूरी अप्रूवल स्टेटस और सर्टिफिकेशन की स्थिति
-प्रोजेक्ट का हर क्वार्टर में कितना हुआ काम
इसे भी पढ़ें :रांची के नामकुम में अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार




