JharkhandPalamu

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, भाजपा के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष पर प्राथमिकी

Palamu : पलामू लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए चुनाव आयोग काफी गंभीर दिख रहा है. शिकायतों को सुनने और उसपर अमल करने के लिए जहां सी-विजिल ऐप जारी किया गया है, वहीं चुनाव पर्यवेक्षक लगातार मामलों पर नजर बनाए हुए हैं. इसी क्रम में संसदीय क्षेत्र के चैनपुर में आदर्श आचार संहिता के मामले सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

चैनपुर के थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के एफएसटी पर्यवेक्षक बैजनाथ राम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो, कंकारी मध्य विद्यालय का भ्रमण किया था. इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले सामने आये.

उनकी शिकायत पर धारा 188 लोक संपत्ति निरूपन अधिनियम के तहत भारतीय जनता पार्टी के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अनुसंधान के बाद नाम स्पष्ट हो जायेगा.

इधर, चांदो क्षेत्र के चौकीदार ने पत्रकारों को बताया है कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद स्कूल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर और बैनर हटा दिए गये थे, लेकिन पुनः भारतीय जनता पार्टी द्वारा पोस्टर-बैनर लगा दिया गया था.

इसे भी पढ़ें – नियम-कानून को ताक पर रख कर वन विभाग ने निकाला था विज्ञापन, नियुक्ति प्रक्रिया करनी पड़ी स्थगित

Related Articles

Back to top button