Uncategorized

रेलवे ने निकाला 26502 पदों पर बहाली, सिर्फ रांची में होंगी 2043 नियुक्तियां

NW Career Desk : 2018 की शुरुआत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 26 हजार नौकरियों की सौगात लेकर आया है. रेलवे ने लोकोपायलट और रेलवे टेक्नीशियन के विभिन्न पदो के लिए जोनल तौर पर बहाली निकाली है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च है.

रांची में 2043 नियुक्तियां होगीं

सिर्फ रांची में लोकोपायलट और रेलवे  टेक्नीशियनके लिए 2043 नियुक्तियां होनी है. जिसमें से 1697 पद र्सिफ लोकोपायलट के लिए है. और 346 पदों पर रेलवे टेक्नीशियन  की बहाली होगी. रांची में दो रेलवे जोन के ट्रेनों  का परिचालन होता है. पूर्वी मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन हैं. पूर्वी मध्य रेलवे के लिए 1373 और दक्षिण पूर्वी रेलवे के लिए 670 पदों पर नियुक्तियां होंगी.

इसे भी पढ़ें: स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए RBI में नौकरी का सुनहरा मौका, अंतिम तिथि 19 फरवरी

तीन चरणों में होगी परीक्षा

रेलवे के इन पदों पर बहाल होने के लिए परिक्षार्थियों को परीक्षा के तीन चरणों से गुजरना होगा. पहले चरण में लोकोपायलट और रेलवे टेक्नीशियन  के लिए एक साथ परीक्षा होगी. इसके बाद दूसरे चरण में दोनों के लिए अलग-अलग परीक्षा  होगी. जिसके बाद टेक्नीशियन  के लिए सर्टिफिकेट जांच होगा और लोको पायलट के लिए कंप्यूटर जांच की परीक्षा ली जायेगी. उसके बाद लोकोपायलट के लिए पास अभ्यर्थियों का डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन  होगा.

लंबे समय से परीक्षा की मांग कर रहे थे परीक्षार्थी

रेलवे के इन पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे. पिछले दो साल से परीक्षा के इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों ने पिछले वर्ष मार्च -अप्रैल में पटना जोन में विरोध करते हुए कई ट्रेनें रोक दी थी. उल्लेखनीय है कि सरकार ने रेलवे में सवा लाख बहाली का वादा किया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button