Palamu : पलामू जिले में दो अलग-अलग हादसे हुए. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी. एक घटना में ससुराल से लौट रहा युवक हादसे का शिकार हुआ. जबकि दूसरी घटना में एक ट्रैक्टर के असंतुलित होकर नहर में गिर जाने उसके चालक की मौत हो गयी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
इसे भी पढ़ेंः जेपी आंदोलन से रघुवंश प्रसाद सिंह ने शुरू किया था राजनीति का सफर
ट्रैक्टर सहित चालक आहर में डूबा, मौत
छत्तरपुर थाना क्षेत्र के हेसला गांव में समीप एक ट्रैक्टर पलट गया. जिससे दबकर चालक निरंजन कुमार उम्र (25 वर्ष), पिता प्रेमन पासवान, मंदया की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 11 बजे निरंजन कुमार ट्रैक्टर की मरम्मत करवा कर छत्तरपुर से हेसला की ओर आ रहा था. हेसला आहर के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर आहर में चला गया.
मौके पर उपस्थित लोगों ने काफी प्रयास के बाद चालक को पानी से बाहर निकाला तो मृत पाया. सूचना के बाद घटना स्थल पर छत्तरपुर थाना से एएसआई विपिन ठाकुर पहुंच कर शव को अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर भिजवाया. जहाँ से अन्त्यपरीक्षण हेतु पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मिट्टी के कार्य मे लगा हुआ था.
इसे भी पढ़ेंः 20 सालों में झारखंड के एक भी कांग्रेसी नेता CWC में नहीं बना सके हैं जगह
गढ़वा ससुराल से लौट रहे युवक की मौत
जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव निवासी सुरजन पाल के 30 वर्षीय पुत्र सन्तु पाल की सड़क हादसे में मौत हो गयी. गढवा के टंडवा गाँव ससुराल से लेस्लीगंज अपने घर आ रहा था. तभी चैनपुर थाना क्षेत्र के भिखी मोड़ पर हादसा हो गया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी.
हादसे की सूचना ग्रामीणो ने चैनपुर थाना को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर सदर अस्पताल पोस्ट्मार्टम के लिए भेज दिया. सुरजन पाल कल देर शाम पत्नी और दो बच्चों को लेकर गढवा के टंडवा ससुराल पहुंचाने गया था. रातभर रहने के बाद रविवार को लौट रहा था. तभी घटना घटी है. घटना के बाद सुरजन के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ेंः पत्रकार आनंद दत्त के साथ मारपीट करने वाले ASI को तत्काल प्रभाव से एसएसपी सुरेंद्र झा ने किया सस्पेंड




