
Palamu : जिले की छतरपुर पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद फरोख्त करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. युवकों की पहचान संतोष राम के पुत्र शुभम कुमार एवं नागेन्द्र विश्वकर्मा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. शुभम छतरपुर के लोहराही का रहने वाला है, जबकि दीपक मनहू गांव का निवासी है.
छतरपुर के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक खरीद फरोख्त की जा रही है. सूचना के आलोक में छापेमारी की गयी. इस क्रम में दोनों युवकों को पकड़ा गया एवं पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई.
इसे भी पढ़ें :कोरोना त्रासदी में भी देवघर, पलामू सहित 5 जिलों में DMFT का एक पाई भी खर्च नहीं कर सकी राज्य सरकार
दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस संबंध में छतरपुर थाना कांड संख्या 234/2021 दिनांक 20.12.2021 धारा 414/34 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपने कई साथियों के संबंध में जानकारी दी है. इस संबंध में दोनों युवकों के अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कार्रवाई टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि प्रियरंजन कुमार, सअनि जयप्रकाश तिवारी, आरक्षी उपेन्द्र विश्वकर्मा, रविकांत राय, अख्तर अंसारी, विनय महतो एवं सचिता कुमार पासवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में मॉब लिंचिंग पर सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख तक का दंड, विधानसभा ने बनाया कानून




