
Ranchi: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रद्धानंद रोड के महावीर चौक के पास शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गयी. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें इतनी भीषण थी कि अनिता साड़ी दुकान तक आग की लपटें पहुंच गयी, जिसे देखकर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें : सदन में सरकार : तीन महीने पहले से जारी OBC आरक्षण की व्यवस्था के साथ कराये जायेंगे पंचायत चुनाव




