JharkhandRanchi

जस्टिस एमएस रामचंद्र राव होंगे झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की अनुशंसा

हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस के रूप में काम कर रहे हैं जस्टिस एमएस रामचंद्र राव

Ranchi:  झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की सेवानिवृत्ति के बाद  जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर झारखंड हाई कोर्ट करने की अनुशंसा की है. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव अभी हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में 30 मई 2023 से अपनी सेवा दे रहे हैं.

देखे कॉलेजियमः 2024071150

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 19 जुलाई 2024 को सेवानिवृत हो रहे हैं, इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो रहा है. इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को  झारखंड हाई कोर्ट स्थानांतरित करते हुए उन्हें झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को बैठक में यह निर्णय लिया है. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज के रूप में 29 जून 2012 को नियुक्त हुए थे.

Related Articles

Back to top button