Corona_UpdatesMain SliderNational

Coronavirus Vaccine को लेकर अच्छी खबर, इंसानों पर पहले टेस्ट में पास हो गया कोरोना का टीका

Coronavirus Vaccine: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन के नतीजे सफल आएं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंसानों के पहले टेस्ट में कोरोना का टीका पास हो गया है. हालांकि अभी आधिकारित तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड के ट्रायल में जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी, उनमें एंडीबॉडी और वाइट ब्लड सेल्स विकसित होते पाए गए हैं, जिनकी मदद से वायरस के इन्फेक्शन होने पर उनके शरीर प्रतिरोधक क्षमता के साथ तैयार हो सकता है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में कोरोना वायरस के 316 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4562 

मीडिया रिपोर्ट के फिलहाल इसका ट्रायल 15 वॉलंटिअर्स पर किया गया था, जो सफल रहा. अब आने वाले हफ्ते में 200 से 300 वॉलंटिअर्स पर इसका ट्रायल किया जाएगा. बताया जा रहा है कि अगर दूसरा ट्रालय सफल रहा तो हजारों की संख्या में लोगों पर ट्रायल किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वैक्सीन के ट्रायल में ब्रिटेन में 8 हजार और ब्राजिल-दक्षिण अफ्रीका में 6 हजार लोग शामिल हैं. गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ब्रिटेन में सबसे पहले इंसानों पर ट्रायल किया गया था.

ये भी पढ़ें- गिरिडीह में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 32, एक पत्रकार भी हुआ संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वैक्सीन की खास बात ये है कि ऐंटीबॉडी के साथ-साथ वाइट ब्लड सेल भी पैदा हो रहे हैं. वैसे अमूमन वैक्सीन के जरिए ऐंटीबॉडी पैदा होने पर ही गौर किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button