
Palamu: पलामू और चतरा के सीमावर्ती और पांकी-तरहसी थाना क्षेत्र से सटे जमुनियाडीह नाला से अबतक पांच लैंड माइंस बरामद किये गये हैं.
बमों के मिलने के बाद उन्हें मौके पर ही बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया. सारे बम 5-5 किलो के थे. बमों को एक-दूसरे से कुछ दूरी पर लगाया गया था.
नक्सलियों की मंशा पुलिस-सीआरपीएफ को भारी नुकसान पहुंचाने की थी. लेकिन समय रहते बमों को बरामद कर लिए जाने से काफी हद तक खतरा के टाल दिया गया है. हालांकि अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह: सीसीएल कोलियरी के सुरक्षा प्रभारी रहस्यमय ढंग से लापता, डंप यार्ड के पास मिले चप्पल और खून के धब्बे
सोमवार को बरामद हुए थे दो लैंड माइंस
पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के जमुनियाडीह नाला से सोमवार शाम दो लैंड माइंस बरामद हुये थे. दोनों बमों के मिलने के बाद इलाके में सर्च अभियान तेज किया गया था.
इसी बीच तीन और लैंड माइंस नजर आये. एक-एक करके सारे बमों को बम निरोधक दस्ते ने निकाला और घटनास्थल पर ही विस्फोट कर दिया.
सभी लैंड माइंस सीरीज में लगाए गए थे और सभी एक दूसरे से करीब 10 फीट की दूरी पर थे. जिस इलाके से लैंड माइंस बरामद हुये है वो अति नक्सल प्रभावित है और उसकी सीमा चतरा जिले से सटती है.
इसे भी पढ़ेंः नोटबंदी के बाद भारत में बढ़ा भ्रष्टाचार- निर्मला सीतारमण
इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जाते रहे हैं. ऐसे में नक्सलियों ने प्लानिंग के तहत बमों को लगा रखा था.
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत की. बाद में लैंड माइंस को डिफ्यूज किया.
अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस सर्च अभियान पर निकली थी. इसी क्रम में एक-एक करके सारे लैंड माइंस डिटेक्ट किये गये. बाद में उनकी मौजूदगी में सभी लैंड माइंस को डिफ्यूज कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः गुजरातः डिप्टी सीएम ने माना जीएसटी के कारण सरकार को साल में 4-5 हजार करोड़ का हो रहा नुकसान




