
Giridih : सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. मेघा शर्मा के खिलाफ घूस मांगने और लापरवाही के साथ ऑपरेशन करने मामले को लेकर पचंबा थाना में केस दर्ज कराया गया है.
महिला चिकित्सक के खिलाफ 304ए के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले पर चिकित्सक ने आरोपों को गलत बताया है. डॉ. मेघा शर्मा के खिलाफ मृतका चंचला देवी के पति गुलाब मिश्रा ने केस दर्ज कराया है. आवेदन में महिला चिकित्सक पर आरोप लगाया गया है कि 28 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी चंचला देवी को गर्भवस्था के दौरान भर्ती कराया है. जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी.
इसे भी पढ़ें : इयर फोन देखने के बहाने उचक्कों ने दुकान से मोबाइल उड़ाए, सीसीटवी में कैद हुआ माजरा
ऑपरेशन के लिए महिला चिकित्सक ने गुलाब को 25 हजार रुपये कांउटर पर जमा करने को कहा था. गुलाब मिश्रा ने 7 हजार जमा कराया था. जिसपर महिला चिकित्सक को गुस्सा आ गई. आवेदन में आरोप है कि ऑपरेशन के बाद लापरवाही से सिलाई की गई. जिससे उनकी पत्नी को रक्तस्त्राव शुरु हो गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
जिसके बाद मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया था. इस दौरान पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए थे.
इसे भी पढ़ें : रामरेखा जलाशय से Canal बनाने में ग्रामीणों की डूबेगी 58 एकड़ से अधिक जमीन, होगी ग्राम सभा




