
Palamu: कोरोना (कोविड-19) को लेकर संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने पर क्वारेंटाइन सेंटरों को बढ़ाया जा रहा है. सरकारी भवनों का इस्तेमाल संदिग्धों को रखने के लिए किया जा रहा है.
इस बीच भय के कारण पलामू जिले के मोहम्मदगंज के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय और परियोजना उच्च विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जाने का विरोध तेज हो गया है. लोगों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच स्कूल स्थित है. सेंटर बनने से बड़ी आबादी प्रभावित होगी.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus : रांची में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले, 3 हिंदपीढ़ी और 1 कांटाटोली से
घनी आबादी क्षेत्र में क्वारेंटाइन सेंटर का विरोध
मोहम्मदगंज मुख्य बाजार,स्टेट बैंक सहित घनी आबादी के बीच स्तिथ स्तरोन्नत उच्च विद्यालय परिसर में क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जाने के विरोध में शनिवार को दवा, राशन, सब्जी दुकान सहित सभी आवश्यक सामग्रियों की दुकानें स्वतः स्फूर्त बंद रही. करीब 5 घंटे की सांकेतिक बंद के बाद केवल दवा की दुकानें खुली.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच मोहम्मदगंज स्तरोन्नत उच्च विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जाना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है. ग्रामीणों द्वारा विद्यालय से सेंटर हटाकर रविवारीय बाजार स्थित पंचायत सचिवालय को कोरंटाइन सेंटर बनाने की मांग की गयी.
कल से खुलेंगी दुकानें
इधर, स्थिति को देखते हुए मोहम्मदगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास और थाना प्रभारी अमरदीप ने पहल करते हुए दुकानदारों से बात की. इस दौरान समन्वय बनाने की कोशिश की गयी. दुकानदारों ने कहा कि कल से दुकानें खोली जायेंगी.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown में Kota बना राजनीति का गढ़, गहलोत सरकार की पहल पर BJP शासित राज्यों ने चली सियासी चाल!
बीडीओ ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय के नजदीकी सुविधायुक्त कमरा सहित परिसर को कोरोन टाइन सेंटर बनाना है. इसके लिए मोहम्मदगंज प्रखंड में परियोजना उच्च विद्यालय और स्तरोन्नत उच्च विद्यालय को कोरोन टाइन सेंटर बनाया गया है.
थाना प्रभारी अमरदीप ने कहा कि कोरोन टाइन सेंटर से आम जनजीवन प्रभावित न हो..इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा. बीडीओ ने कहा कि परियोजना उच्च विद्यालय में कोरोन टाइन लोगो की संख्या बढ़ जाने के बाद ही स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में रखा जाएगा.
बातचीत के दौरान लॉकडाउन में ड्यूटी पर लगे मजिस्ट्रेट राजू रंजन, विकास कुमार मेहता, डॉ बिनोद कुमार सिंह के अलावा सत्यनारायण सिंह, राकेश सिंह, दीपक कुमार, रविशंकर सिंह, महिपाल प्रसाद सहित कई लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंःचाईबासा में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में नक्सली, तीन बड़े दस्ते पुलिस को दे रहे चुनौती




