
Palamu : पलामू पुलिस ने यौन शोषण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस के दो जवानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसमें पलामू पुलिस के ट्रैफिक हवलदार महादेव टूटी एवं सीआइएसफ के जवान शिवेक कुमार का नाम शामिल है. शनिवार को एक प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी दुल्लड़ चौड़े ने बताया कि पहली घटना में महिला थाना कांड संख्या 36 /17 के प्राथमिक अभियुक्त चतरा निवासी महादेव पलामू पुलिस में ट्रैफिक हवलदार है. एक वर्ष पूर्व से वह शादी का झांसा देकर एक पीड़िता के साथ यौन शोषण करता रहा. इस बाबत पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. पलामू एसपी के आदेश पर कांड दर्ज किया गया और इसी के तहत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें – सीएनटी जमीन पर गलत कागजात के सहारे लोन देने वाले बैंक अधिकारियों पर सीबीआइ कर सकती है कार्रवाई
दोनों ने समझौता से किया साफ इंकार
जबकि दूसरा अभियुक्त महिला थाना कांड संख्या 49 /18 शिवेक कुमार पंड़वा का रहने वाला है. वह चेन्नई सीआइएसएफ का जवान है. काफी दिनों से पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा है. पिता के बयान पर कांड दर्ज कर इसे शुक्रवार को कचहरी परिसर से गिरफ्तार किया गया. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड विधान धारा 376 के तहत दर्ज मामलों में दोनों ने समझौता से साफ इंकार कर दिया. इस कारण दोनों को जेल भेजना पड़ा.




