
Ranchi : पूरे राज्य में आयोजित विशेष अभियान के जरिए अब तक 26794 दिव्यांगजनों को चिन्हित कर जांच के बाद उन्हें यूडीआइडी पोर्टल पर पंजीकृत किया गया. इसमें सर्वाधिक रांची के 5069, पाकुड़ के 5117 और हजारीबाग के 2635 दिव्यांगजन को विशेष अभियान के तहत शिविर में लाभ दिया गया.
सबसे अधिक मेडिकल जांच पाकुड़ में
इस विशेष अभियान के दौरान अब तक दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए सबसे अधिक दिव्यांगजनों की जांच 5140 पाकुड़ में की गयी. इसके बाद गुमला में 4563 और हजारीबाग में 3012 दिव्यांगजनों की जांच की गयी.
साथ ही, शिविर के माध्यम से यूडीआइडी पोर्टल पर लम्बित आवेदनों के सत्यापन की संख्या 13807 एवं विभागीय मार्ग निर्देशिका के तहत जिला स्तर पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र रखनेवाले दिव्यांगजनों से ऑफलाइन माध्यम से एकत्र आवेदनों की संख्या 95278 थी.
इसे भी पढ़ें:Ram Navami 2022: अखाड़ा जुलूस निकालने की इजाजत से समितियों में उत्साह, जम्बू अखाड़ा ने की है खास तैयारी, जानिए
सरकार आपके द्वार का भी मिला लाभ
राज्य सरकार द्वारा आयोजित आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए 18699 दिव्यांग पेंशन के आवेदन निष्पादित किये गये.
सबसे अधिक 2295 पलामू, देवघर के 2192 एवं गिरिडीह के 1486 आवेदन निष्पादित हुए. सर्वजन पेंशन योजना लागू होने के बाद स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 24162 दिव्यांग पेंशन स्वीकृत किये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के डॉक्टर कल नहीं देखेंगे मरीज, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी रहेगी ठप




