Crime NewsGiridihJharkhandMain Slider

गिरिडीहः 138 एकड़ के जमीन घोटाले में देवरी के पूर्व सीओ दिलीप महथा गिरफ्तार

Giridih:  देवरी थाना कांड 59/09 के तहत फर्जीवाड़ा कर फर्जी कागजात तैयार कर निजी कंपनी को 138 एकड़ जमीन की  बिक्री करने के मामले में नामजद अभियुक्त सह देवरी अंचल के पुर्व अंचलाधिकारी दिलीप कुमार महथा (देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ गांव निवासी) को देवरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है.  बताया जाता है की अंचलाधिकारी जमुआ अंचल में कार्यरत थे. देवरी अंचल में प्रभारी सीओ के रूप में कार्य कर रहे थे.

निलंबित चल रहे थे सीओ 

थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया की आरोपी अंचलाधिकारी वर्तमान समय में एक मामले निलंबित चल रहे थे. उन्हें देवघर नगर नगर थाना इलाके के सलोनाटांड़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. देवरी के थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया की अंचलाधिकारी दिलीप महथा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी टीम गठित की गयी है. गठित टीम के द्वारा देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ स्थित आवास से अंचलाधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में एसआई प्रशांत कुमार, पी खाखा, एएसआई  धंजीव कुमार सिंह शामिल थे.

एक दिन पुर्व गिरफ्तार किये गये थे राजस्व कर्मचारी

इस मामले में आरोपी सह राजस्व कर्मचारी मनसा सोरेन को देवरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया था. आरोपी  राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी के चौबीस घंटे के अंदर आरोपी अंचलाधिकारी की गिरफ्तारी से इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है इस मामले में सतरह लोगो को अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले में कुल नौ आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर कर दिया गया है. वहीं दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. छः आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः धनबादः एसीसी के सिंदरी सीमेंट प्लांट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत

Related Articles

Back to top button