
Palamu: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के NH 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ से सटे भगत तेंदुआ गांव के कुड़िया आहर धान के खेत से एक अधेड़ की लाश सोमवार को बरामद की गयी.अधेड़ की पहचान 55 वर्षीय शंभू बैठा के रूप में हुई.वे भगत तेंदुआ के निवासी थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी. छानबीन के दौरान अधेड़ की पहचान उसके कपड़े और मोबाइल फोन से हुई. मोबाइल घटना स्थल के पास में गिरा मिला. मोबाइल ऑफ़ था.ऑन करने पर मोबाइल फोन शंभू बैठा का बताया गया. ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व शंभू बैठा धान की खेत देखने निकले थे. संभावना व्यक्त की जा रही है कि वज्रपात के कारण उनकी मौत हो गई होगी.छाती पर जले के निशान मिले हैं.
इसे भी पढ़ें: लातेहार: जलप्रपात में डूबे दोनों छात्रों के शव 24 घंटे बाद बरामद, प्रशासन के प्रति दिखा आक्रोश
अपने घर में अकेले रहते थे मृतक
ग्रामीणों के अनुसार शंभू की पत्नी का निधन तीन चार वर्ष पहले हो चुका है. तीन पुत्रियों की शादी भी शंभू ने कर दी थी. ऐसे में शंभू अपने घर अकेले रहा करते थे.तीन दिनों तक जब उन्हें नहीं देखा गया तो स्थानीय लोगों को लगा कि शंभू अपने किसी रिश्तेदार के घर चले गए होंगे, लेकिन जब उनका शव मिला तो स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई.हालांकि पुलिस कुछ अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है.




