JharkhandPalamu

पलामू : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की गलती से स्नातकोत्तर के कई छात्र फेल, कुलपति व परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन

Palamu : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया गया. मेदिनीनगर नगर इकाई के तत्वावधान में प्रदर्शन करते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के गेट पर पुतला फूंका. इसका नेतृत्व नगर मंत्री सह मंत्री रामाशंकर पासवान ने किया. परिषद कार्यकर्ता काफी गुस्से में थे और उग्र तरीके से नारेबाजी भी कर रहे थे.

ज्ञात हो कि स्नातकोत्तर सत्र 2018-20 के विद्यार्थियों को परीक्षा में उपस्थित रहने के बाद भी विश्वविद्यालय की गलती के कारण सैकड़ों छात्रों को फेल कर दिया गया. स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्रों को अभी तक प्रमोशन न मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

महाविद्यालयों के शिक्षकों की त्रुटियों की वजह से सैकड़ों छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं होने से भविष्य अधर में लटका हुआ है. महाविद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी है. कोरोना महामारी में ऑनलाइन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.

प्रदर्शन के बाद विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रति कुलपति से मिलकर मामले का जल्द से जल्द निष्पादन करने की मांग की. प्रतिकुलपति ने विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर परीक्षा परिणाम में त्रुटि को ठीक कर लिया जाएगा.

मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनीत पांडे ने कहा कि विश्वविद्यालय की गलती के कारण आम छात्रों तो कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रदर्शन में नगर सह मंत्री सुमित पाठक, अध्यक्ष अरमान पांडे, मंत्री विपिन यादव, नितीश दुबे, अभय कुमार, विद्यानंद सागर, प्रभात दुबे, मिथिलेश दीक्षित, अंकित लाल, कल्पना कुमारी, मीना कुमारी सहित छात्र-छात्राएं शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : बिहार : JDU कार्यालय में फिर मिले पांच कोरोना संक्रमित, दही-चूड़ा भोज रद्द

Related Articles

Back to top button