
Ramgarh : आधारभूत संरचना एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर सोमवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने परियोजनावार अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली. उपायुक्त ने मामले में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों पर कार्रवाई कर मामले के निष्पादन का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई करते हुए मामले के निष्पादन करने की बात कही.
इसे भी पढे़ं:सुप्रीम कोर्ट ने छठी JPSC मामले में झारखंड सरकार और आयोग को दिया नोटिस, 31 मार्च को अगली सुनवाई
बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ही कार्य करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने समय से परियोजना पूरी करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढे़ं:मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक, किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना न मिलेः डीसी




