JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsRanchi

अंग्रेज भी पुलिस के पीछे छिपते थे, मोदी सरकार भी पुलिस के पीछे छिपी है: राजेश ठाकुर

Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास, राहुल गांधी को ईडी द्वारा परेशान करने और सेना के राजनीतिकरण विरोध में कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है. इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अम्बा प्रसाद, पूर्णिमा नीरज सिंह, सोना राम सिंकू, रामचन्द्र सिंह, भूषण बाड़ा एवं डॉ प्रदीप बलमुचु बुधवार को दिल्ली पहुंचे.

दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सत्य को ललकारा है. सत्य को आवरण की जरूरत नहीं है, न ही उसको दबाया जा सकता और न ही उसको झुकाया जा सकता.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कायर की भांति पुलिस के जवानों को आगे कर दिल्ली को छावनी में तब्दील कर अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है. सत्याग्रह के आंदोलन को जब अंग्रेज नहीं दबा पाये तो ये मोदी सरकार क्या दबा पायेगी.

इसे भी पढ़ें:मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, पोलिंग पार्टी रवाना

हम न दबेंगे, डरेंग, न झुकेंगे

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को झुकाने के लिए हमारे नेतृत्व को झुकाने के लिए मोदी सरकार आठ साल से जोर लगा रही है. हम लोकतंत्र के सिपाही हैं, संविधान के रखवाले हैं. हम न दबेंगे, डरेंगे, न झुकेंगे.

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हमने तानाशाही ताकतों को हिन्दुस्तान छोड़ कर जाने को विवश किया था, हम पंडित नेहरू के उस वैचारिक सोच से जुड़े हैं जिन्होंने दस साल जेल में गुजारे. हम माफी मांग कर वीर कहलाने वाले नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन दो ज‍िलों में जल्‍द होगी बारिश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

Related Articles

Back to top button