JharkhandPalamu

पलामू: सेल-बोकारो में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, छह महीने बाद मामला पहुंचा थाना

Palamu : सेल-बोकारो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि यह मामला छह माह पुराना है, लेकिन शनिवार को इस सिलसिले में शहर थाना में मामला दर्ज कराने के लिए पलामू जिले के लेस्लीगंज के झगरपुर निवासी अमन कुमार सिंह ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले में आवेदनकर्ता के साथ-साथ आरोपी को थाना बुलाया है.

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले में कारवाई की जायेगी. प्रशासन की नोटिस पर अपनी बात रखने के लिए टाउन थाना में पीड़ित अमन पहुंचा था, जबकि आरोपी पक्ष से जसवंत सिंह आया था. दोनों से पूछताछ हो रही थी.

झगरपुर निवासी अमन कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हरिहरगंज के सुल्तानी निवासी बलवंत सिंह और जसवंत सिंह अक्सर उसके गांव आया करते थे. गांव के लोगांे ने बताया कि दोनों नौकरी दिलाने का काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें : अजब-गजब : ऐसा देश जहां घरों से अधिक हैं लोगों के पास कारें, पत्नी की फोटो भी लगाते हैं

दोनों से संपर्क कर नौकरी की बात की. उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख रुपये देने पर बिहार के पटना के आदित्य सिंह से संपर्क कर सेल-बोकारो में उसकी नौकरी लगा दी जायेगी.

अमन ने उनकी बातों से प्रभावित होकर पहले एक लाख 33 हजार और फिर बाद में दो लाख 35 हजार रुपये दिये. दिसंबर 2020 में उसे ज्वाइनिंग लेटर दिया गया.

जब वह नौकरी ज्वाइन करने के लिए बोकारो जाने लगा तो उसे कुड़ु में बताया गया कि नौकरी ज्वाइन कराने वाले साहब की तबीयत खराब है. उनके ठीक होने के बाद उसका काम होगा. अमन निराश होकर वापस लौट गया और नौकरी की इंतजार में रहा.

इसी बीच जसवंत और बलवंत से उसकी मुलाकात कचहरी में हुई. पुनः नौकरी की बात करने पर दोनों भाई एक बार फिर उसे दिलाशा देकर निकल गये. लगातार परेशान रहने के बाद अंततः अमन द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें : नमूने लिए बिना 1500 रुपये में कोविड-19 की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट बेचता था, जाने क्या हुआ हाल

Related Articles

Back to top button