NEWS

पलामूः लेस्लीगंज में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, मामूली विवाद में हुई घटना

 Palamu :  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के साहद गांव में बीती रात एक बुजुर्ग की लाठी से पीटने के बाद चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी. परिजनों के बीच-बचाव के बाद अपराधी मौके से भाग गये. अपराधियों की संख्या चार थी. इसमें एक की पहचान हो गयी है. बुजुर्ग की पहचान साहद निवासी सदन भुइयां (60 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के बयान पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

परिजनों के अनुसार सदन भुइयां गांव के बाजार से घर आ रहे थे. रास्ते में किसी बात को लेकर धर्मपाल मेहता के पुत्र गुड्न उर्फ विकास मेहता के साथ कहा सुनी हुई. गुड्न अचानक आक्रोशित हो गया और अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सदन भुइयां पर हमला बोल दिया. पहली लाठी डंडे से पिटायी की. बाद में चाकू से कई वार किये. बीच-बचाव करने पर अपराधी मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये.

इसे भी पढ़ेंःएक ओर राज्य में बंद हो रही टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज दूसरी ओर 12 नई कंपनियां आने की तैयारी में

सदन की पतोहू ने बताया कि हमलावारों की संख्या तीन से चार थी. उसके ससुर घर आ रहे थे. गुड्न उर्फ विकास मेहता के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई. बीच बचाव करने पर बात खत्म हो गयी थी, लेकिन अचानक गुड्न उर्फ विकास मेहता हमला बोल दिया. बीच बचाव करते करते कई बार डंडे से पीट दिया और अंत में चाकू से कई बार शरीर के अन्य हिस्सों में वार किये. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

ग्रामीणों के अनुसार सदन भुइयां काफी शांत स्वभाव का आदमी था. मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता था. ग्रामीण इस बात से असमंजस की स्थिति में हैं कि आखिर शांत रहने वाले सदन अचानक क्या बोल दिया होगा कि बात इतनी बढ़ गयी. उसे इसका खामियाजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पुलिस परिजनों का बयान लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ेंः  नीरव मोदी केस में बोले पूर्व जस्टिस काटजूः भारत में नहीं मिलेगा निष्पक्ष ट्रायल, ज्यादातर न्यायपालिका भ्रष्ट

गांव के ही हैं आरोपी, जल्द होगी गिरफ्तारी: थाना प्रभारी

लेस्लीगंज के थाना प्रभारी विरेन मिंज ने बताया कि जीउतिया पर्व को लेकर साहद गांव के भुइयां जाति के लोग झुमर खेल रहे थे. मुख्य आरोपी एवं अन्य युवक वहां खड़े थे. इसी बीच सदन भुइयां के भतीजा ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा. इससे आरोपी और उसके के बीच मारपीट हुई. सदन अपने भतीजे को बचाने गया, लेकिन आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने तीन की संलिप्तता बतायी है. छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि मौके से मिली मोटरसाइकिल आरोपियों की नहीं है. पड़ोसी के रहने वाले युवक की है. उसे वापस कर दी जाएगी.

विदित हो कि वर्ष 1995 में सदन के बड़े भाई की भी हत्या गुड्न उर्फ विकास मेहता के परिजनों ने कर दी थी.

इसे भी पढ़ेंः Congress पार्टी में बड़ा बदलावः महासचिव पद से हटाये गये आजाद को  पुनर्गठित CWC में मिली जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button