
Palamu : आरडीडीइ अरविंद विजय विलुंग ने डीएसइ कार्यालय के लिपिक विनय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में सिंह का मुख्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा कार्यालय में निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर जीवन -निर्वाह भत्ता देय होगा. आरडीडीइ ने बताया कि निलंबित लिपिक के विरूद्ध प्रपत्र (क) अलग से निर्गत किया जा रहा है.
उक्त लिपिक के विरूद्ध डीसी के जनता दरबार में उत्क्रमित मवि अरर छतरपुर के सहायक शिक्षक पूर्णानंद भारती ने जिला स्थानांतरण के लिए उक्त लिपिक के पास आवेदन दिया था,परंतु उक्त लिपिक ने जिला शिक्षा स्थापना समिति में उक्त लिपिक का आवेदन प्रस्तुत नहीं किया था. डीसी ने डीएसइ मसुदी टुडू को उक्त लिपिक को निलंबन की कार्रवाई के लिए नियोक्ता पदाधिकारी के कार्यालय में विरमित करने का निर्देश दिया था. डीएसइ ने उक्त लिपिक को नियोक्ता कार्यालय में श्री सिंह को निलंबन की कार्रवाई के लिए 23.10.2018 को विरमित कर दिया था.
आरडीडीइ ने कहा कि डीएसइ ने डीसी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार से संबंधित लिपिक के विरूद्ध दिये गए परिवाद पत्र की प्रति मंतव्य सहित मांग की गई थी,परंतु डीएसइ द्वारा अब तक स्पष्ट मंतव्य आरडीडीइ को उपलब्ध नहीं कराया गया है.




