JharkhandPalamu

पलामू : मराठी महिला और उसकी बेटी की फंदे पर लटकी मिली लाश, प्रेम विवाह के बाद से रह रही थी हैदरनगर में

Palamu :  पलामू जिले  के हैदरनगर थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव में एक 40 वर्षीय मराठी  महिला और उसकी नाबालिग बेटी की फंदे पर लटकी लाश बरामद की गयी है. महिला वर्ष 2016 से राजबंधा के जितेंद्र पासवान के घर उसकी दूसरी पत्नी बन कर रह रही थी. महिला और किशोरी की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है. मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है. महिला की पहचान राजबन्द निवासी जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी संगीता देवी (40 वर्ष) और उसकी 12 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है. संगीत महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली थी.

जानकारी के जितेंद्र पासवान ने संगीता देवी से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था. जितेंद्र पासवान महाराष्ट्र के नागपुर में माप तोल कांटा का मैकेनिक है. नागपुर में रहते हुए उसे संगीता देवी से प्रेम हो गया था. जितेंद्र ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए उससे दूसरी शादी की थी.

इसे भी पढ़ेंः मुंबई क्रूज ड्रग्‍स केस: शाहरूख खान के बेटे आर्यन, मुनमुन, नूपुर..सहित NCB ने 8 को पकड़ा, जानें इनकी डिटेल

2016 से राजबंधा में रह रही थी महिला

वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के नागपुर में लव मैरिज करने के बाद जितेंद्र पासवान संगीता औऱ उसकी बेटी अंजली को लेकर अपने घर राजबंधा आ गया था. महिला उसके बाद से अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ रह रही थी. जितेंद्र की पहली शादी 6 -7 वर्ष पहले हुई थी. उससे एक लकड़ा एक लड़की है. जितेंद्र के साथ उसकी पहली पत्नी भी साथ में रहती है. इधर कुछ दिन पहले जितेंद्र पासवान नागपुर से आकर अपने घर पर रह रहा था.

इसे भी पढ़ेंः हाट गम्हरिया हत्याकांड : बेटा ही निकला हत्यारा, मां-बाप और भाई के साथ अपनी औलाद को भी मौत के घाट उतारा

दरवाजा तोड़ने पर  निकाले गए शव

संगीता और उसकी बेटी अंजलि जिस कमरे में रहती थी. उसका दरवाजा रविवार को अंदर से बंद पाया गया. बाद में जितेंद्र पासवान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गया तो देखा कि दोनों मां बेटी की लाश फंदे पर लटकी हुई है. इसके बाद सनसनी फैल गयी. आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना पर हैदरनगर थाना पुलिस भी आ गयी. गांव वालों के अनुसार जितेंद्र पासवान के परिवार का आसपास के लोगों के साथ कम मेलजोल था. इस कारण घर के अंदर किसी तरह की कोई नकारात्मक गतिविधि की जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं थी.

घटना के कारण स्पष्ट नहीं

मराठी  महिला और उसकी बेटी की आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं. हैदरनगर के थाना प्रभारी शिव शंकर उरांव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं अभी तक. उन्होंने बताया कि परिजनों का बयान लिया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों का बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः विप्रो के वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के लिए चुने गये 39 स्टूडेंट्स, बिट्स पिलानी से करेंगे एमटेक

Related Articles

Back to top button