
Palamu : पलामू जिले में ठगी की घटनाओं में अचानक से वृद्धि हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान ठगी के दो मामले सामने आ चुके हैं. जिले के हुसैनाबाद में रविवार को आर्मी जवान बनाकर एक सब्जी विक्रेता को हजारों चुना लगाने के बाद सोमवार की शाम मेदिनीनगर में विदेशी मुद्रा दिखाकर एक व्यवसायी से 50 हजार की ठगी कर ली गयी. ठगी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. ठगी के आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस जुटी है.
दरअसल, शहर के एलआईसी बिल्डिंग रोड में स्थित पलामू साइकिल स्टोर में शाम करीब साढ़े चार बजे दो ठग पहुंचे और विदेशी मुद्रा दिखाते हुए मो. शहाबुद्दीन शाम से भारतीय करेंसी के बारे में बातचीत की. दोनों ने स्वयं को विदेशी बताया. इसी क्रम में भारतीय करेंसी कैसे होती है, यह कहकर नोट दिखाने को कहा.
इसे भी पढ़ें:नियुक्ति नियमावली के नये प्रावधान पर भड़की भाजपा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा- मूलवासी और आदिवासियों के सपनों को तोड़ रही सरकार
शहाबुद्दीन उनकी बातों में आ गए और कर उन्हें नोट दिखाने लगे. उस वक्त काउंटर पर दुकान में बिक्री से आए 80 हजार रूपये थे जिसमे पांच सौ, दो सौ और सौ का एक बंडल था.
ठगों ने नोट देखने के बहाने मो शहाबुद्दीन को अपनी बातों में फंसाया और पांच सौ का एक बंडल (50 हजार रुपए) गायब कर अपने पर्स में रख लिया और फिर होटल के बारे में पूछते हुए वहां से निकल गए. दोनों कथित विदेशी के जाने के बाद दुकानदार को पैसा गायब होने का अहसास हुआ.
मिलान करने पर देखा कि 50 हजार का एक बंडल गायब है. बाद में मो शहाबुद्दीन के अलावा अन्य लोगों ने दोनों ठगों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चला.
इसे भी पढ़ें:जानें कौन हैं सिमरन खोसला जिससे अंडर 19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने रचाई शादी




