
Giridih : पुलिस एसोसिएशन के गिरिडीह शाखा का 2021-23 का चुनाव रविवार को न्यू पुलिस लाईन में संपन्न हुआ. तो चुनाव कराने एसोसिएशन के राज्य कमेटी के निर्देश पर पांच पर्यवक्षक पहुंचे थे. राज्य कमेटी के निर्देश पर बतौर पर्यवक्षक देवघर के क्षेत्रिए मंत्री सतेन्द्र पासवान, साहिबगंज के क्षेत्रिए मंत्री रवीन्द्र कुमार, सचिव रामबदन सिंह और उपाध्यक्ष नदंलाल सिंह शामिल हुए. इस दौरान चुनाव की प्रकिया सुबह से शुरू हो गई थी. तो चुनाव में पुलिस एसोसिएशन के 400 सौ पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लेते हुए मतदान किया. जिसमें पुलिस निरीक्षक, एसआई और एएसआई शामिल हुए.
एसोसिएशन के तीन सालों के कार्यकाल का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा. क्योंकि एक गुट के उम्मीदवारों की लांबिग इतनी जबरदस्त रही कि दूसरे गुट के सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान नामांकन की प्रकिया पहले शुरू हुआ. जिसमें एक गुट से अध्यक्ष पद के लिए पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने नामांकन का पर्चा भरा. तो उपाध्यक्ष पद के लिए एएसआई सतेन्द्र पासवान, सचिव पद के लिए ही एएसआई जीतेन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए एएसआई सकिला बाॅस्के और संयुक्त सचिव पद के लिए एएसआई अरविंद कुमार पाठक ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
जबकि दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के लिए एएसआई संजय सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए नरेश यादव, सचिव पद के लिए भरत सिंह सिकड़ीवाल, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए गजेन्द्र कुमार व सन्नी मिंज शामिल है. चुनाव को लेकर दिन भर न्यू पुलिस लाईन में गहमा-गहमी का माहौल रहा. इस दौरान प्रत्याशियों से लेकर वोटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए सदर एसडीपीओ अनिल सिंह भी कुछ पल के लिए पुलिस लाईन पहुंचे. दोपहर से शुरू हुए मतदान का दौर देर शाम तक चलता रहा.
हालांकि एसोसिएशन के 400 सौ में सिर्फ 205 पुलिस पदाधिकारी ही मतदान का इस्तेमाल कर पाये. क्योंकि ठंड के कारण कई थानों के पुलिस पदाधिकारी मतदान करने नहीं पहुंच पाएं. चुनाव में सिर्फ जिला मुख्यालय से सटे थानों के थाना प्रभारी और एएसआई और एसआई स्तर के पदाधिकारी शामिल हो पाएं. लिहाजा, मतदान अपेक्षा के अनुरुप बेहद कम हुआ. इसके बाद मतदान का उत्साह पुलिस लाईन में सारा दिन बना रहा. पुलिस पदाधिकारी पहुंचने के साथ अपने मतदान का इस्तेमाल करते दिखें.
देर शाम मतगणना शुरू हुआ. तो दो घंटे के भीतर मतगणना के कार्य को निपटा लिया गया. इस दौरान पर्यवक्षकों ने विजयी प्रत्याशियों के नामों का घोषणा किया. जिसमें नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी गुट के तीन प्रत्याशी जीत दर्ज कराने सफल रहे. जबकि दूसरे गुट के प्रत्याशी गजेन्द्र कुमार ने कोषाध्यक्ष पद के सकीला बाॅस्के को हराकर जीत दर्ज कराया. गजेन्द्र कुमार को जहां 70 वोट मिला. तो सकीला बाॅस्के को 64 वोट. इसी प्रकार संयुक्त सचिव के पद के प्रत्याशी सन्नी मिंज ने भी अरविंद पाठक को हराकर संयुक्त सचिव पद पाने में सफल रहे. सन्नी मिंज को जहां 84 मत हासिल हुए. तो अरविंद पाठक को महज 36 वोट.
इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामनारायण चौधरी को जहां 118 वोट पड़े. तो उनके प्रतिद्धंद्धि संजय कुमार को महज 42 वोट ही मिला. इसमें तीन वोट को अवैध घोषित किया गया. इसी प्रकार सचिव पद के प्रत्याशी जीतेन्द्र कुमार सिंह को जहां 160 में 116 वोट मिला. तो उनके प्रतिद्धंद्धि भरत सिंह सिकड़ीवाल को महज 44, जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतेन्द्र पासवान ने 146 में 89 मत हासिल किया. वहीं उनके प्रतिद्धंद्धी नरेश प्रसाद को महज 57 वोट ही मिला. जीतने के बाद समर्थकों ने मालाओं से विजेता प्रत्याशियों को लाद दिया. कमोवेश, उत्साह और उमंग इस दौरान समर्थकों के भीतर देखन को मिला.




