BokaroJharkhand

सेल ने चन्द्रयान-2 के लिए स्पेशल क्वालिटी स्टील की आपूर्ति की

Bokaro : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने भारत के चंद्रयान मिशन-2 के लिए स्पेशल क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील की अपने सेलम स्टील प्लांट से आपूर्ति की है. सेल द्वारा आपूर्ति की गई स्पेशल क्वालिटी स्टील शीट का इस्तेमाल चंद्रयान-2 के क्रायोजेनिक इंजन (सीई-20) में किया गया है, जो इसके स्पेसिफिकेशन को पूरा करने, सर्फेस के फिनिश को बेहतर रखने और मानकों के हिसाब से बनाने में उपयोगी रहा है.

पहले की ही तरह सेल ने इस बार भी देश के प्रतिष्ठित और स्वदेशी स्पेस मिशन के लिए स्पेशल क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति करके इसरो के साथ देश निर्माण की दिशा में अपनी भागीदारी को और मजबूत किया है.

इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन ; इमरान खान के भाषण के बीच  बलोच युवाओं ने स्वतंत्र बलोचिस्तान के पक्ष में नारे लगाये

मेक इन इंडिया की दिशा में एक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया की पहल की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए, सेल ने इसरो के साथ मिलकर क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले रूसी ग्रेड आई सी ऑस्टेनेटिक स्टैबलाइज्ड स्टेनलेस स्टील को स्वदेशी तौर पर बनाया है.

इसी सफलता के साथ सेल आने वाले समय में स्पेस लांच व्हिकल में उपयोग किए जाने वाले अन्य और भी तरह के एयरोस्पेस ग्रेड स्टेनलेस स्टील के विकास और उत्पादन को लेकर आशान्वित है. इस पहल की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और सेल-सेलम स्टील प्लांट टीम ने मिलकर काम किया है.

इसे भी पढ़ें : नाराज प्रदीप बलमुचु का डॉ अजय पर निशाना, कहा- ‘परोसी हुई थाली मुंह में नहीं ले सके’

Related Articles

Back to top button