
Palamu: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पलामू बंदोस्त कार्यालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को 25 सौ रूपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया. पेशकार को गिरफ्तार करने के साथ ही पलामू एसीबी द्वारा इस वर्ष भ्रष्ट कर्मियों को पकड़ने का आंकड़ा 11 पहुंच गया है. गिरफ्तार करने के बाद पेशकार को कार्यालय लाया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें- “कर लो दुनिया मुट्ठी में” के बाद अंबानी घराने का “जियो दन दना दन…” के Condition Apply में देश फंसा तो नहीं!
क्या है मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिंगराकला संजय सिंह ने लिखित आवेदन दिया था कि इनके हिस्से की जमीन चचेरे भाई रामाधार सिंह एवं रामप्रवेश सिंह के नाम से खतियान में चढ़ गया है.
सुधार के लिए मां बरत कुंवर के नाम से पलामू बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय में राजस्व वाद संख्या 84 सन 2016 एवं 87/16 दायर किया गया है. हर तारीख में ये वहां जाते हैं. बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद ने उन्हें बताया कि 3 हजार रूपए दो, तुम्हार सब काम हो जायेगा.
आवेदक द्वारा पैसा नहीं रहने की जानकारी दी गयी. इस पर पेशकार ने पैसे का प्रबंध कर आने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें- अब ईरानी टैंकर पर ‘मिसाइल’ हमला, लाल सागर में फैला तेल
पेशकार के खिलाफ शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
आवेदक घूस नहीं देना चाहता था. उसने इसकी शिकायत एसीबी की मेदिनीनगर कार्यालय में की. सत्यापन के बाद मामला को सही पाया गया. बाद में सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर कांड संख्या 11/19 दर्ज कर धावादल का गठन कर कार्रवाई की गयी.
बंदोबस्त कार्यालय में आवेदक ने जैसे ही पेशकार को घूस के 25 सौ रूपये दिए, उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के राजनडीह गांव का रहने वाला है.




