
Palamu: जिले के पांडू थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली एक बच्चे की मां और 21 वर्षीया महिला का अपहरण कर यूपी के कानपुर ले जाया गया. यहां उसे दो दिनों तक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया गया. महिला किसी तरह जान बचाकर कानपुर से लौटी और थाना में मामला दर्ज कराया. महिला के आवेदन पर घटना के चार दिन बाद आरोपी अभिषेक सिंह, पिता बृजदेव सिंह को पांडु के थाना प्रभारी पवन कुमार ने टेक्निकल सेल की मदद से गुरूवार को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि मुसीखाप पंचायत क्षेत्र से गत 19 फरवरी को एक 21 वर्षीय व एक बच्चे की मां को उसी इलाके का अभिषेक सिंह जबरन उठा ले गया था और उसे कानपुर में कमरे में बंद करके रखे हुए था. महिला किसी तरह कानपुर से मुसिखाप लौटी और इस संबंध में अपहरण और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई. सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को जेल भेज दिया.
बताते चलें कि अभिषेक सिंह के खिलाफ गांव में भी मारपीट, बेवजह लोगों से उलझने, पूजा-पाठ के जुलूस में विध्न डालने आदि के मामले कई बार सामने आए थे। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के साथ कई अन्य लड़के भी गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। पांडू पुलिस की नजर उन सभी पर भी बनी हुई है. हालांकि जिस महिला के साथ यह घटना घटी, उसका पति बाहर में रहकर काम करता है- महिला अपने बच्चे और सास-ससुर के साथ ससुराल में रह रही थी.
इसे भी पढ़ें: पलामू: डीएसओ की जांच में पीडीएस दुकानों में मिली भारी गड़बड़ी, दो का लाइसेंस रद्द, तीन निलंबित




