
Palamu : उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक में अवैध बालू उठाव, खनन, अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठों, क्रशर आदि पर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिये गये.
उपायुक्त ने अवैध रूप से चिप्स, बालू आदि की ढुलाई कर रहे वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलने व संबंधित क्रशर मालिक पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने बताया कि उनके द्वारा निरंतर ओवरलोडिंग किये गये हाईवा तथा ट्रक को पकड़ा जा रहा है. पकड़े जानेवाले सभी हाइवा तथा ट्रक के मालिकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है.
उन्होंने बताया कि हाइवा के लिए 600 सीएफटी का चालान कटता है, परन्तु हाइवा के माध्यम से 800 से 1000 सीएफटी माल को ढोया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :डीपीएस, जेवीएम श्यामली, डीएवी ग्रुप्स सहित राज्य के 720 स्कूल के 95,945 स्टूडेंट्स का डेटा बेचा जा रहा
उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले में संचालित सभी ईंट भट्टों का सर्वे करें. बिना सीटीओ, सीटीई और पर्यावरण क्लीयरेंस के चल रहे ईंट भट्टों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने बताया गया कि अक्सर देखा जा रहा है कि हाइवा तथा ट्रक में नंबर प्लेट नहीं रहता है. कई बार चालकों के पास वैध लाइसेंस भी नहीं होता है. उन्होंने ऐसे हाइवा तथा चालकों से जुर्माना तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
बैठक में वन पदाधिकारी राहुल कुमार, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :महिला IAS से छेड़खानी पड़ी महंगी, राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता धराया, हिरासत में भेजा गया




