JharkhandPalamu

Palamu: भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के आवास से मिले 1 लाख 81 हजार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

Palamu: पलामू प्रमंडल के गढ़वा समाहरणालय से घूस लेते गिरफ्तार किये गये भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमेश चन्द्र प्रसाद के आवास से 1 लाख 81 हजार नगद बरामद किया गया है.

गढ़वा से गिरफ्तार कर मेदिनीनगर लाने के बाद कार्यपालक अभियंता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विदित हो कि गढ़वा समाहरणालय के भवन प्रमंडल कार्यालय से दोपहर में में ही कार्यपालक अभियंता रमेश चन्द्र प्रसाद को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था.

इसे भी पढ़ें – ‘भारत के 40-60 स्कवैयर KM पर चीन का कब्जा’ राहुल गांधी बोले- इनकार कोई समाधान नहीं है

ये है पूरा मामला

पलामू एसीबी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गढ़वा रंका के नावाडीह करूआखुर्द के राम कुमार उपाध्याय ने शिकायत की थी कि गढ़वा भवन प्रमंडल द्वारा केतार प्रखंड के राजघाट में गेट निर्माण का एक कार्य मिला था.

इसका एग्रीमेंट संख्या 64/एफ2/2018-19 है, जबकि एकरारनामा की राशि दो लाख 79 हजार 089 है. कार्य ससमय पूर्ण कर दिया गया है.

लेकिन कार्यपालक अभियंता रमेश चन्द्र प्रसाद द्वारा सिक्यूरिटी मनी भुगतान के साथ फाइनल करने के एवज में 8 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं. एसई ने कहा था कि कमीशन देने के बाद ही उसका किसी प्रकार का भुगतान होगा.

वादी के आवेदन के सत्यापन के बाद पश्चात आरोपों को सही पाया गया. कांड संख्या 06/2020 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

वादी ने जैसे ही पांच हजार रुपये कार्यपालक अभियंता को दिये, धावादल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बाद में एसई के किराये के मकान में तलाशी लेने पर वहां से 1 लाख 81 हजार रुपये नगद बरामद हुए.

कार्यपालक अभियंता बिहार के जहानाबाद के सकुराबाद दयालचक के रहने वाले हैं. कागजी प्रक्रिया और मेडिकल कराने के बाद एसई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – 4 महीने में 74 प्लेयर्स ने ही खेल विभाग को दिया ब्योरा, विभाग ने तीसरी बार मांगा बायोडाटा

घूस के पैसे बहा दिये थे टॉयलेट में

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने निगरानी टीम के सदस्यों को देखा अपने पॉकेट रखे घूस के 5000 रुपये अपने चेंबर टॉयलेट में डाल कर पानी फ्लश कर दिया.

उसके बाद निगरानी टीम के सदस्यों ने उनके हाथों को एवं उनके पैंट के पॉकेट को धुलवाया. चूंकि नोटों पर निगरानी टीम ने पहले से ही केमिकल लगा दिया गया था.

इसलिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के हाथ और पैंट के पॉकेट से रंग निकलने लगा. जिसके बाद लाख मना करने के बावजूद वो रंगेहाथ पकड़े गये.

इसे भी पढ़ें – पलामू : धड़ल्ले से जारी है अवैध देशी शराब का धंधा, दोगुने दाम पर हो रहा बिहार में सप्लाई

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button