NationalWorld

पाकिस्तानियों को वीजा पांच साल का नहीं,  तीन माह का ही मिलेगा, अमेरिका ने अवधि घटा दी

Washington :  आतंकवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका से बड़ा झटका मिला है. खबर है कि पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाले वीजा की अवधि अमेरिका ने घटा दी है. अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से आयी खबर में बताया गया है कि अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा की अवधि पांच साल से घटाकर तीन महीने कर दिया है. यह जानकारी एआरवाई न्यूज ने अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से दी है.  जानकारों का कहना है कि वैश्विक मंच पर आतंकवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए यह दोहरा झटका है. आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान वैश्विक तौर पर हाशिए पर नजर आ रहा है. डोनाल्ड ट्रंप सरकार का फैसला है कि अब वह पाकिस्‍तान के नागरिकों को तीन महीने से ज्‍यादा का वीजा नहीं देगी. बता दें कि इससे पहले पाकिस्‍तान के नागरिकों को अमेरिका की ओर से पांच साल तक का वीजा दिया जाता था.

इसे भी पढ़ें –  अफजल गुरु का बेटा गालिब मेडिकल पढ़ने विदेश जाना चाहता है,  कहा-नहीं मिल रहा है पासपोर्ट

पाकिस्तान को अमेरिका ने खरी-खोटी सुनाई थी

पूर्व में आतंकवाद को लेकर  पाकिस्तान को अमेरिका ने खरी-खोटी सुनाई थी और पाक की सरजमीं पर आतंकवाद को पनाह न देने के चेतावनी दी थी.  बता दें कि अमेरिका ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक पर भी भारत का साथ दिया था और जैश के आंतकी कैंप पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को जायज ठहराया था.  पुलवामा हमले के बाद भारत ने सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवरेट नेशन दर्जा वापस ले लिया था. इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मार गिराये गये. इसी क्रम में 26 फरवरी की रात वायु सेना ने अपनी असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई का पूरी दुनिया ने समर्थन किया.

इसे भी पढ़ें –    हमें राष्ट्रवाद पर ज्ञान न दे भाजपा,  मुझे भारतीय होने पर गर्व है : ममता बनर्जी

Related Articles

Back to top button