
New Delhi : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के शतक के दम पर गुरुवार रात पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 6 विकेट से पटखनी दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.
लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी चेज की. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 349 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने 6 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया.
इसे भी पढ़ें : कोरोना महामारी ने एक -एक व्यक्ति को रक्तदान का महत्व समझा दिया : उपायुक्त
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान बना चुका है 361 रन
पाकिस्तान क्रिकेट की यह वनडे इतिहास में अभी तक की सबसे बड़ी रन चेज है. इससे पहले पाकिस्तान ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 327 रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. ऐसा नहीं है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए यह पाकिस्तान का एक पारी में सबसे अधिक स्कोर है. इससे पहले 2019 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड द्वारा मिले 374 रनों का पीछा करते हुए 361 रन बनाए थे. यह मैच पाकिस्तान हार गई थी.
इसे भी पढ़ें : Saraikela Murder : कपाली में बेखौफ अपराधियों का कारनामा, पत्थर से कूचकर 32 वर्षीय युवक की हत्या
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 349 रनों का विशाल लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन मैकडरमोट (104) के शतक के दम पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले इमाम उल हक ने 97 गेंदों पर 6 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. बाबर आजम का यह 15वां वनडे शतक है और वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 15 शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa News: गांव तक नहीं पहुंचता है ममता वाहन, गर्भवती को खटिया पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल
3 अप्रैल को खेला जाएगा आखिरी वनडे
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में 88 रनों से धूल चटाई थी. दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का फाइनल मुकाबला इसी मैदान पर शनिवार 3 अप्रैल को खेला जाएगा.




