
Chaibasa : आज के हाईटेक जमाने में भले ही शहर से लेकर कई गांवों तक तमाम आधुनिक सुख-सुविधाएं पहुंच गयीं हैं, लेकिन आज भी सुदूर क्षेत्र के कई गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं, जहां तक सड़क के अभाव में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं.
पश्चिमी सिंंहभूम के सोनुवा प्रखंड क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया. सोनुवा प्रखंंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित केड़ाबीर गांव में एक गर्भवती महिला सोमबारी दिग्गी को प्रसव पीड़ा हुई. सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में गांव होने की वजह से यहां तक सड़क की समस्या है. यहां ममता वाहन नहीं पहुंचता है. महिला के परिजन उसे खटिया से ढोकर करीब पांच किलोमीटर दूर झींगामर्चा गांव तक लाए. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे मदांग जाहिर गांव निवासी युवक पदमोहन प्रधान ने सोनुवा अस्पताल से मोबाईल से संपर्क कर ममता वाहन बुलाया. ममता वाहन पहुंचने पर गर्भवती महिला को उससे सोनुवा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ेंं-Saraikela Murder : कपाली में बेखौफ अपराधियों का कारनामा, पत्थर से कूचकर 32 वर्षीय युवक की हत्या




