Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

मार्केट में अवेलेबल है ऑक्सीजन केन सिलेंडर

  • डिमांड बढ़ने से मार्केट में शुरू हुई सप्लाई
  • 10 लीटर का है केन सिलेंडर, इमरजेंसी में कर सकते है इस्तेमाल

Ranchi: कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले की तुलना में अब कोरोना मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. सीरियस मरीजों को भी वेंटिलेटर लगाना पड़ रहा है. डिमांड अधिक होने के कारण ऑक्सीजन का लोग स्टॉक करने लगे हैं ताकि इमरजेंसी में उसका इस्तेमाल किया जा सके. इस बीच राहत की खबर ये है कि मार्केट में ऑक्सीजन के केन सिलेंडर आ गए हैं. जिसका इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जा सकता है. वहीं लोग ऑर्डर कर रहे हैं ताकि उन्हें पहले स्टॉक मिल जाए.

ऑनलाइन भी है केन अवेलेबल

ऑक्सीजन के केन सिलेंडर सिटी के मार्केट मे अवेलेबल है. फिलहाल 10 लीटर वाले केन है. जिसका प्राइस 500 से लेकर 650 रुपए तक है. जिसकी सप्लाई सिटी में हो रही है. लेकिन ये ऑक्सीजन सिलेंडर केन ऑनलाइन भी उपलब्ध है. जिससे कि लोग आर्डर कर घर पर मंगवा सकते है. ऑनलाइन में ज्यादा कैपेसिटी वाले ऑक्सीजन सिलेंडर भी है. जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में किया जा सकता है.

डिमांड के हिसाब से सप्लाई कम

केन वाले ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड भी सिटी में बढ़ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केन की डिलीवरी होते ही लोग उठाकर ले जा रहे हैं. चूंकी लोगों ने इसके लिए एडवांस कर रखा है. इस वजह से डिमांड के हिसाब से लोगों को सप्लाई कम हो रही है. फिर भी सप्लायर ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और ऑक्सीजन वाले केन सिलेंडर मंगाकर लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं ताकि इमरजेंसी में कोई दिक्कत ना हो.

इसे भी पढ़ेःपुलिस ने नकली जीन्स और शर्ट बनाने वाली फैक्ट्री पर की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button