Crime NewsGarhwaJharkhandLead NewsTOP SLIDER

गढ़वा : सनकी प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, कल दिनदहाड़े कर दी थी छात्रा की हत्या

Garhwa : जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव में मंगलवार की दोपहर छात्रा को मौत की घाट उतारने वाले सनकी प्रेमी ने आज ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. उसका शव रांची-चोपन रेलखंड पर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम केबिन के समीप पोल संख्या 44/27 के निकट से क्षत विक्षत बरामद किया गया है.

मौके से एक सुसाइड कॉपी भी मिली है, जिसमें मृतक ने अपना और पिता का नाम, पता और भाई का संपर्क नंबर भी लिखा है. मौत के बाद शव को घर भेजवा देने की अपील की है. अंत में लिखा है कि अगला पन्ना पलट कर जरूर देखना. पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विदित हो कि खरौंधी थाना क्षेत्र करिवाडीह गांव निवासी इम्तियाज अली ने मंगलवार की दोपहर स्कूल से लौट रही नौवीं की छात्रा शबनम खातून को पहले चाकू मारा था, उसके बाद गोली मार कर उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें:15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर अलर्ट

हत्या के बाद शव रखकर फरार हो गया था. घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी.

पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए बुधवार की शाम इम्तियाज अली ने रांची-चोपन रेलखंड पर नगर उंटारी-विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच गेट से पश्चिम में मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड : कोरोना काल में जान गंवाने वालों के लिये प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र से मांगा 4 लाख का मुआवजा

Related Articles

Back to top button