BokaroJharkhandRanchiTOP SLIDER

गोमिया रेलवे फाटक के पास बनेगा ओवर ब्रिज, सीएम हेमंत ने प्रस्ताव को किया मंजूर

Ranchi/Gomia: बोकारो जिला के पेटरवार से हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ जाने के क्रम में गोमिया प्रखंड में एक रेलवे क्रॉसिंग पड़ता है. इस रास्ते पर सफर करने वालों की सबसे बड़ी परेशानी रेलवे फाटक के पास जाम लगना है. यह सड़क मार्ग काफी व्यस्त रहता है. खासकर त्योहारों में जाम से इस सड़का का बुरा हाल रहता है. आए दिन यह मांग उठते रहती है कि यहां रेलवे फाटक बने. राज्य सरकार की तरफ से इसल सड़क मार्ग पर चलने वालों के लिए खुशखबरी है. यहां अब रेलवे फाटक बनेगा. रेलवे फाटक बनते ही इस सड़क मार्ग पर यातायात की समस्या का समाधान हो जाएगा.

योगेंद्र प्रसाद ने 2016 में उठाया था मामला, सीएम ने किया मंजूर

गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने इस सड़क मार्ग पर रेलवे फाटक बनाने का मामला 2016 में विधानसभा में उठाया था. इसकी स्वीकृति अब जाकर मिली है. इसे लेकर योगेंद्र प्रसाद ने एक ट्विट किया है. उन्होंने ट्विट कर कहा है कि “गोमिया रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मेरे द्वारा 29.07. 2016 को विधानसभा में मामला उठाया गया था. आज मुख्यमंत्री ने उक्त ओवरब्रिज निर्माण के लिए 83 करोड़ 31 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति दी. मेरे एवं गोमिया की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी को आभार”.

जारी चिट्ठी में विभाग ने कहा कि रेलवे के पास नहीं है प्रस्ताव

इस मामले को लेकर सरकार की तरफ से पथ निर्माण विभाग ने एक चिट्ठी जारी की है. चिट्ठी में कहा गया है कि फिलहाल रेलवे के पास यहां ओवरब्रिज बनाने के कोई प्रस्ताव नहीं है. चिट्ठी में यह ओवरब्रिज कितने की लागत से बनेगा या कब बनेगा उसका उल्लेख नहीं है. लेकिन अपने ट्विट में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने राशि का जिक्र किया है.

Related Articles

Back to top button