
NewDelhi : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने काेे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि सरकार द्वारा लाया गया कोई भी अध्यादेश या संसद में पारित विधेयक असंवैधानिक होगा, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने विचाराधीन है. पी चिदंबरम के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित होने के बीच कोई अध्यादेश या कानून लाया जाना एक साहसी कार्रवाई होगी. बता दें कि. पी चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा कि मेरे विचार से कोई अध्यादेश लाया जाना असंवैधानिक होगा. इसलिए देखते हैं कि सरकार संवैधानिक स्थिति को पहचानती है या यह एक साहसी कार्रवाई में शामिल होती है. चिदंबरम ने कहा, मेरे विचार में एक अध्यादेश असंवैधानिक होगा. एक विधेयक भी असंवैधानिक होगा.
इसे भी पढ़ें : दोषी करार नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की याचिका पर सुनवाई को तैयार SC
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी है
सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने पर आप उच्च न्यायालय के फैसले को किनारे करने के लिए विधेयक पारित नहीं कर सकते हैं. कहा कि कानून की यही मेरी समझ है. मैं सही हो सकता हूं, मैं गलत हो सकता हूं. बता दें कि पिछले दिनों अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी है. इस मामले में सुनवाई अब जनवरी 2019 में होगी. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की तारीखों की घोषणा नहीं की है. बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद की जमीन को तीन भागों में बांटने वाले 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कई याचिकाएं शीर्ष अदालत में दायर हैं.




