JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Koderma: जयनगर थाना अंतर्गत गरचांच पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पिंटू राणा (उम्र 30 वर्ष, पिता विनोद राणा, ग्राम गरचांच, जयनगर) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे घर से निकल कर पैदल टहल रहा था. इसी दौरान गरचांच पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना में पिंटू राणा गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और तब उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कोडरमा पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Related Articles

Back to top button