West Bengal

कोलकाता :  सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, उपचार का असर नहीं हो रहा- डॉक्टर

Kolkata :  प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत मंगलवार को और बिगड़ गयी तथा उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है. अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी.

डॉक्टर ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता का पिछले 22 दिन से इलाज चल रहा है और वह दूसरे स्तर के निमोनिया से ग्रस्त हैं. जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गये चटर्जी की किडनियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान अप्रैल में सीमित ओवरों की श्रंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा: पीसीबी

उन्होंने कहा, ‘‘चटर्जी मुश्किल से ही होश में आ रहे हैं. उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है और शरीर में पानी की कमी का उपचार भी चल रहा है. उनकी किडनियां ठीक से काम नहीं कर रहीं. उनके शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर बहुत बढ़ गया है और उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है. कुल मिलाकर उनकी हालत बिगड़ गयी है. वह बहुत गंभीर हैं.’’

इसे भी पढ़ेंः विपक्ष के नेता के बगैर राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति असंभव, खेला जा रहा कागजी दांव पेंच

वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग अभिनेता की मस्तिष्क की स्थिति भी बिगड़ गयी है और यह प्रमुख चिंता की बात है.
चटर्जी को सोमवार शाम को वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनका हीमोग्लोबिन स्तर और प्लेटलेट की संख्या गिर गयी है.

अभिनेता को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद छह अक्टूबर को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह गैर-कोविड आईटीयू में लाया गया था.

इसे भी पढ़ेंः हैदराबाद में काम करते वक्त गिरिडीह के मजदूर की मौत

 

Related Articles

Back to top button