
Ranchi: तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (TVNL), झारखंड को पूर्व में रजबार कोयला माइंस (Rajbar E&D Coal Mine, Latehar) आवंटित हुआ था. अब इस माइंस एरिया के समीप रैयतों और अन्य से जमीन की खरीद और उसके डेवलपमेंट का काम करने के लिए TVNL को पैसों की जरूरत है. इस जरूरत को पूरा करने को उसे 664 करोड़ रुपए की जरूरत है. फिलहाल उसे राज्य सरकार के स्तर से यह राशि मिलने की संभावना नहीं दिख रही. अब ऐसे में उसने EoI (Expression of Interest) जारी कर लोन लेने का फैसला किया है. वैसे कहा जा रहा है कि सरकार इस मामले में गारंटर के तौर पर TVNL के साथ है.
सरकारी बैंकों से मांगी है मदद
टीवीएनएल के डायरेक्टर ऑफ एकाउंट्स सौरभ झा ने EoI जारी करते नेशनल या शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों से लोन उपलब्ध कराने को मदद मांगी है. इच्छुक बैंक या वित्तीय संस्थान 26 दिसंबर 2022 तक इस संबंध में आवेदन कर सकते हैं. इसी दिन बिड को खोला भी जाएगा. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.tvnl.in की मदद लेनी होगी. जानकारी के लिए 7909019302, 9031051164 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
पहली बार लोन के लिए बाहरी मदद
जानकारी के मुताबिक 2015 में ही रजबार कोल माइंस टीवीएनएल को आवंटित किया गया था. उसके बाद संबंधित माइंस एरिया में जमीन की खरीद और बुनियादी डेवलपमेंट वर्क के लिए उसे पैसों की जरूरत है. अब उसने इस मसले पर बाहरी सोर्स से लोन लेकर आगे बढ़ने का फैसला लिया है. जमीन खरीद और अन्य कार्यों के बाद माइनिंग कार्य के लिए खान मंत्रालय (केंद्र सरकार) से उसे मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: गोला गोलीकांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी दोषी करार, हिरासत में ली गयीं, 12 दिसंबर को होगा सजा का ऐलान




