JharkhandKoderma

कोडरमा में कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार घोड़थम्बा थाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमाडीह (कोलड़िहा) निवासी 70 वर्षीय सुखदेव मोदी पिता स्व बंधन मोदी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही नवादा चौक के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को कोडरमा सदर अस्पताल लायी. जहां इलाज के दौरान सुखदेव मोदी की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: आज का दिन झारखंड के नाम, सब जूनियर पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंची टीम, महिला टीम ने भी सेमीफाइनल बनायी जगह

Related Articles

Back to top button