Ranchi

डेढ़ साल बाद भी पहले सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं हुआ जारी, छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा

Ranchi: रांची विश्व विद्यालय में पहले और दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी जारी नहीं किया गया है. रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्र दुविधा में हैं. इसको लेकर शुक्रवार को अखिल झारखंड छात्र संघ ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया. परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने की मुख्य वजह सॉफ्टवेयर में खराबी को बताया है. साथ ही छात्रों ने रिजल्ट प्रकाशन के लिए एक निर्धारित समय मांगा जिसपर वो कोई समय नहीं दे पाए. घेराव में कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः18 सालों के बाद झारखंड का हुआ टीवीएनएल, बिहार ने सशर्त जतायी सहमति- झारखंड ने भरी हामी

20 दिनों में रिजल्ट निकालने का आश्वासन

छात्रों का प्रदर्शन

छात्रों द्वारा परीक्षा नियंत्रक से रिजल्ट संबंधी तिथि मांगी गयी. जिसे बताने में परीक्षा नियंत्रक ने असमर्थता जतायी. छात्र-छात्राओं के रोष को देखते हुए उन्होंने प्रतिकुलपति से संपर्क कर पूरी बात बतायी. जिसके बाद प्रतिकुलपति ने टेलीफोन पर ही छात्र-छात्राओं से बात की. उन्होंने अगले बीस दिनों के बाद पहले और दूसरे सेमेस्टर के रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया.

RLSY कॉलेज परीक्षा फॉर्म गोरखधंधे के दोषी पर होगी कार्रवाई

इस दौरान आरएलएसवाई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली पार्ट थर्ड की परीक्षा फॉर्म में हो रहे गोरखधंधे की बात भी परीक्षा नियंत्रक को बतायी. उन्होंने दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर प्रिंसिपल से बात कर ली गयी है. जिन बच्चों से अधिक पैसे लिये गये हैं, उन्हें पैसा कॉलेज प्रशासन वापस करेगा. प्रतिकुलपति ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःमध्यस्थता के जरिये सुलझेगा अयोध्या विवाद, SC ने बनायी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी

सीसीडीसी से मिलकर बंद पड़े शौचालय को खुलवाया

अखिल झारखंड छात्र संघ ने रांची विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से बंद पड़े शौचालय को सीसीडीसी से मिलकर खुलवाया. साथ ही प्रतिदिन शौचालय की उचित साफ-सफाई करवाने की मांग छात्रों ने सीसीडीसी से की. इस दौरान प्रदेश सचिव ओम वर्मा, नितिश सिंह, सोनू कुमार, राहुल तिवारी, अर्जुन कुमार, अतन वोहरा, जमाल गद्दी, प्रशांत कुमार सहित कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंःमहिला दिवस: ईमानदारी और निष्ठा से महिलाएं बनी मिसाल, हर क्षेत्र में मनवा रही अपनी कामयाबी का लोहा

Related Articles

Back to top button